BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
13-Jun-2021 08:00 AM
PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए जबकि एक मरीज की मौत हो गई। पटना के अलग-अलग अस्पतालों में जिन मरीजों को भर्ती कराया गया है उनमें आईजीआईएमएस में शनिवार को 8 नए मरीज एडमिट कराए गए जबकि पीएमसीएच में 2 मरीज भर्ती हुए। एनएमसीएच में एक मरीज को एडमिट लिया गया। पटना एम्स में 9 नए मरीज भर्ती कराए गए हैं। पटना एम्स में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर अब 104 जा पहुंची है जबकि आईजीआईएमएस में मरीजों की कुल संख्या 118 है।
पटना के अलग-अलग अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी का दौर भी जारी है। पटना एम्स में अब तक 10 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। आईजीआईएमएस में एक मरीज की सर्जरी के दौरान क्रिकेट बॉल की साइज का फंगस निकाला गया है। कोरोना से ठीक होने के बाद जमुई के रहने वाले अनिल कुमार ने चक्कर आने की शिकायत की थी। अनिल के ब्रेन में ब्लैक फंगस पहुंच चुका था। सर्जरी के बाद अब तक के सबसे बड़े साइज का फंगस से डॉक्टरों ने निकाला है।
एक तरफ जहां पटना में ब्लैक फंगस के नए मरीज मिल रहे हैं वहीं कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में बेहद कमी आई है। शनिवार को पटना में 37 नए संक्रमित पाए गए। जबकि 4 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। पटना एम्स में दो और आईजीआईएमएस में 2 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 83 दिनों के अंदर पटना में सबसे कम संक्रमितों नके केस शनिवार को पाए गए। इससे पहले 19 मार्च को पटना में 26 संक्रमित पाए गए थे।