ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / बिजली बिल जमा नहीं करने पर 200 घरों का काटा गया कनेक्शन, 70%...

बिजली बिल जमा नहीं करने पर 200 घरों का काटा गया कनेक्शन, 70% लोगों का बिल बकाया

16-May-2022 01:13 PM

Sitamarhi: खबर सीतामढ़ी के शिवहर जिले की है, जहां अब बिजली बिल जमा नहीं करने का बहाया महंगा पड़ सकता है। बिजली विभाग ने बिल जमा करने में आनाकानी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एक अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। जिन लोगो का बिजली बिल बकाया होगा उसका ट्रांसफार्मर कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा। 



इस अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। बिजली विभाग के इस नए एक्शन से बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है। शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड में बिजली बिल जमा नहीं करने को लेकर कुमरार पंचायत के गांव के वार्ड नंबर 4 में 70 % परिवार ने बिजली जमा नहीं की है। ऐसे में यहां के ट्रांसफार्मर का ही कनेक्शन काट दिया गया है। जिस कारण तरियानी के 200 परिवार को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। 



तरियानी प्रखंड के जेई कुंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कोई भी उपभोक्ता अगर समय से बिल नहीं जमा करेंगे तो उस वार्ड का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा की अभी भी वक्त है कि जिस भी उपभोक्ता का बकाया नहीं जमा किया गया है, वह जल्द से जल्द जमा कर दें। मीटर रीडिग करने वाले व्यक्ति के पास भी बकाया बिल जमा किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन के साथ-साथ विभागीय कार्यालय में पहुंचकर भी बिल को भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के लिए तरियानी प्रखंड क्षेत्र में एक टीम गठित की गई है।