ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / बिहार: यात्री को लूटने की फिराक में था नशाखुरानी गिरोह का शातिर, ब्लेड...

बिहार: यात्री को लूटने की फिराक में था नशाखुरानी गिरोह का शातिर, ब्लेड और नशे की कई गोलियां बरामद

12-May-2022 11:08 AM

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां जंक्शन पर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को नशा देकर लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के शातिर बदमाश को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक बदमाश मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि शातिर युवक को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 और 6 के बीच से पकड़ा हैं। युवक के पास से ब्लेड और नशे की कई गोलियां बरामद की गई है। 


दरअसल, शातिर यात्री को निशाना बनाने के चक्कर मे था। लेकिन, इसी दौरान जीआरपी के जवानों की नजर उसपर पड़ी। जिसके बाद उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। आरोपी काजीमोहम्मदपुर थाना के अघोरिया बाजार नीमचौक निवासी मो गुड्डू है। इस मामले में जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि प्लेटफार्म पर गश्त लगा रहे जवानों की नजर शातिर पर पड़ी थी। युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। युवक को भागता देख पुलिस का शक सच में बदल गया। जबकि, एक शातिर भागने में सफल रहा। तलाशी लेने पर गुड्डू के जींस के पिछले वाले पॉकेट में एक काला रंग का पर्स मिला। पर्स में एक ब्लेड का टुकड़ा मिला। और दाहिने पॉकेट से 10 नशे का टेबलेट बरामद किया गया।


आपको बता दें कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के ताक में था। वह यात्रियों को नशा देकर सामान लूटपाट करता है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।