बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Mar-2026 10:54 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान विजय पटेल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल होने वालों में अखिलेश पटेल (30 वर्ष) और कमलेश पटेल (35 वर्ष) शामिल हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिसमें अखिलेश की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई, जब परिवार के सदस्यों के बीच घरारी की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद पहले आपसी बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़कर हिंसक रूप ले लिया।
आरोप है कि पिता और बड़े बेटे के साथ मिलकर तीन अन्य पुत्रों ने अपने ही भाइयों विजय, अखिलेश और कमलेश पर हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियार और भाले का इस्तेमाल किया गया। अचानक हुए इस हमले में विजय पटेल को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।
हमले के दौरान अखिलेश पटेल को भी गंभीर चोट लगी। बताया जा रहा है कि उनके पेट के बाएं हिस्से में भाला लग गया, जिससे उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं कमलेश पटेल को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, लेकिन घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं घायल व्यक्तियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।