ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / bihar / Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में होगी वर्षा, IMD का अलर्ट...

Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में होगी वर्षा, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: पटना समेत 28 जिलों में गरज-वज्रपात का अलर्ट, सिवान-गोपालगंज में भारी वर्षा.. पूर्वी चंपारण में 90.2 मिमी सबसे ज्यादा बारिश, तापमान बढ़ेगा..

01-Sep-2025 07:52 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है, लेकिन अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने ऐसे में पटना समेत 28 जिलों के लिए गरज, चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। सिवान और गोपालगंज में भारी वर्षा के लिए यलो अलर्ट है।


जबकि अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है। रविवार को पटना में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में 90.2 मिमी वर्षा सबसे अधिक दर्ज हुई। यह अलर्ट बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और चक्रवाती परिसंचरण के कारण है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तर बिहार के अधिकांश इलाकों में भारी वर्षा हुई। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर (90.2 मिमी), पीपराकोठी (82.4 मिमी), कोतवा (48.2 मिमी), सुगौली (42.8 मिमी), पताही (38.2 मिमी), संग्रामपुर (36.2 मिमी), रक्सौल (34.6 मिमी), मोतिहारी (33.2 मिमी) और अरेराज (30.4 मिमी) में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।


सिवान के सिसवन में 23.4 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगराब्रिज में 20 मिमी, गोपालगंज के फुलवरिया में 18.8 मिमी, बांका के शंभूगंज में 18.4 मिमी, गोपालगंज में 18.2 मिमी, गया में 17.2 मिमी, शिवहर में 16.8 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 16 मिमी तथा बक्सर के नवानगर में 15.4 मिमी वर्षा हुई। दक्षिण बिहार के जिलों में वर्षा कम रही, लेकिन उत्तरी भागों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।


राजधानी पटना का अधिकतम तापमान रविवार को 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में अधिकतम 35.1 और न्यूनतम 26.8 डिग्री, भागलपुर में 33.0 और 27.9 डिग्री, तथा मुजफ्फरपुर में 32.0 और 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पूर्णिया में 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी से उमस का असर और बढ़ सकता है और आज से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है।