ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar Weather: उत्तर-पूर्व बिहार में प्री मॉनसून बारिश जारी, चक्रवाती तूफान को लेकर...

Bihar Weather: उत्तर-पूर्व बिहार में प्री मॉनसून बारिश जारी, चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट

08-May-2022 08:10 AM

PATNA: बिहार के चंपारण क्षेत्र, उत्तर और पूर्व बिहार में प्री मॉनसून बारिश जारी रहेगा। एक सप्ताह तक राज्य में लोगो को लू से राहत मिलेगी। वहीं बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवात का फिलहाल बिहार पर कोई असर देखने को नहीं मिला है। उसके तट पर टकराने के बाद दिशा बतायेगी कि बिहार पर उसका क्या और कितना असर पड़ेगा। चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस तूफान को देखते हुए मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों पर भी पड़ सकता है। 


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहे तूफान को रविवार की शाम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवात में बदल सकता है। यह इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान होगा। इसी दौरान आइएमडी ने शनिवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ओड़िशा या आंध्र तक नहीं पहुंचेगी। लेकिन ओड़िशा तट के समानांतर आगे बढ़ेगा। इसकी वजह से ओड़िशा तट के पास समुद्र की स्थिति 9 और 10 मई को बिगड़ी रहेगी। समुद्र में हवा की गति में 80 से 90 किमी प्रति घंटे पायी जाएगी। 


आइएमडी के मुताबिक, तूफान के प्रभाव से ओड़िशा के तटीय जिलों-गंजम, गजपति, खुर्दा, जगतसिंहपुर और पुरी में 10 मई की शाम के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ओड़िशा सरकार ने एहतियातन एनडीआरएफ के 17 दलों, ओड़िशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल और दमकल विभाग के 175 दलों को बुलाया है। राज्य में 2021 में ‘यास’, 2020 में ‘अम्फान’ और 2019 में ‘फानी’ तूफान आ चूका है।