बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
25-Nov-2025 07:15 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि दोपहर में हल्की धूप के बावजूद हवा में ठंडक बनी हुई है। पिछले दो-तीन दिनों से राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट कोहरा देखने को मिल रहा है, वहीं पिछले 24 घंटों में गोपालगंज, बेगूसराय समेत 10 शहरों में घना कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3–4 दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई। तापमान के मामले में फारबिसगंज (अररिया) सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.2°C दर्ज किया गया। वहीं, भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान गिरकर 11.6°C तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम था। कई जिलों में सुबह का शुरुआती कोहरा दोपहर तक छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन का तापमान लगभग समान रहेगा, लेकिन सुबह कोहरा और रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रमुख जिलों के अनुमानित तापमान इस प्रकार हैं—
पश्चिम/पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान
अधिकतम: 26–28°C | न्यूनतम: 14–16°C
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली व आसपास
अधिकतम: 26–28°C | न्यूनतम: 14–16°C
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार
अधिकतम: 28–30°C | न्यूनतम: 16–18°C
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल
अधिकतम: 26–28°C | न्यूनतम: 14–16°C
पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद
अधिकतम: 26–28°C | न्यूनतम: 14–16°C
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया
अधिकतम: 26–28°C | न्यूनतम: 14–16°C
पटना की एयर क्वालिटी फिर ‘खराब’
ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। पटना सहित कई शहरों की एयर क्वालिटी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषित कण वातावरण की निचली परतों में जमा हो जाते हैं, जिससे AQI बढ़ जाता है।
लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह व शाम बाहर निकलते समय मास्क पहनें, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान
आने वाले दिनों में बिहार में अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। दक्षिण बिहार से लेकर उत्तर-मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी बिहार (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान) में 25 से 27 नवंबर के बीच रात का पारा 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे इन क्षेत्रों में ठंड और तेज महसूस होगी। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि महीने के अंतिम सप्ताह में कोल्ड वेव जैसी स्थिति भी बन सकती है, खासकर उन जिलों में जहां पहाड़ी और वन क्षेत्र अधिक हैं।