ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar Weather: पछुआ हवा के असर से बिहार में बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा

Bihar Weather: पछुआ हवा के असर से बिहार में बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा

Bihar Weather: बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड का असर पूरी तरह देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन दिन और रात के समय कई जिलों में ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से राज्य में ठंड में इजाफा हो सकता है।

15-Dec-2025 07:14 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड का असर पूरी तरह देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन दिन और रात के समय कई जिलों में ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से राज्य में ठंड में इजाफा हो सकता है। इसकी मुख्य वजह पछुआ हवाओं का सक्रिय होना बताया जा रहा है, जिससे खासकर रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


राजधानी पटना में रविवार को दूसरे दिन भी ठंड से राहत महसूस की गई। अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए यह 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और रात के तापमान में खास गिरावट नहीं होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।


पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री से 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री से 16.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकॉर्ड किया गया।


मुजफ्फरपुर में भी तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। रविवार को पूरे दिन पुरवा हवा चलने से न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट के बावजूद तेज धूप के कारण दिन में ठंड का असर कम महसूस किया गया। कोहरे का प्रभाव कमजोर रहने से दोपहर के समय आसमान पूरी तरह साफ रहा।


पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से ठंड में तेजी आ सकती है। हवा का रुख पुरवा से बदलकर पछुआ होने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान औसतन 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली।


भागलपुर में बीते चार दिनों से लगातार बढ़ रहे दिन के तापमान में रविवार को मामूली गिरावट देखने को मिली, जबकि रात के तापमान में पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ोतरी जारी रही। दिन में खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत देने के साथ हल्की गुलाबी गर्मी का एहसास कराया। हालांकि, शाम ढलते ही ठंड फिर बढ़ गई और रातभर ओस गिरती रही। रविवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार सोमवार और मंगलवार के बीच तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य के उत्तरी और सीमांचल इलाकों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।