ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar Weather: कड़ाके की ठंड बढाने वाली है बिहार के लोगों की मुसीबत,...

Bihar Weather: कड़ाके की ठंड बढाने वाली है बिहार के लोगों की मुसीबत, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बार सर्दी 15-20 दिन अधिक सताएगी। अगले 3 दिन कोहरा बढ़ाएगा लोगों की परेशानी..

17-Nov-2025 09:01 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव जारी है। राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को पटना सहित 14 जिलों में अधिकतम तापमान कम हो गया है। पटना का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जबकि किशनगंज में 30.9 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा तापमान नोट किया गया। सुबह-शाम हल्की ठंड का असर अब अच्छे से दिखने लगा है। मौसम विभाग ने चेताया है कि इस साल सर्दी सामान्य से 15-20 दिन ज्यादा तक चलेगी। नवंबर में ही न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री तक गिर सकता है।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुष्क मौसम अब लगातार बना रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। पूर्णिया में विजिबिलिटी महज 800 मीटर ही रह गई। पछुआ हवाओं का असर जारी है, जिस वजह से ठंडक और चुभन हो रही है। दिन में धूप राहत दे रही है, लेकिन शाम ढलते ही लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।


प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो पटना में अधिकतम 27.2 और न्यूनतम 16.6 डिग्री। गया का अधिकतम 27.8 तथा न्यूनतम 10.8 डिग्री। भागलपुर में अधिकतम 27.1 और न्यूनतम 14.6 डिग्री। मुजफ्फरपुर का अधिकतम 25.8 और न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दक्षिण बिहार के जिलों में ठंड सबसे ज्यादा तीखी है।


विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय पर जल्दी बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं बिहार में भी असर दिखा रही हैं। दिसंबर से फरवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड रहेगी। लोगों ने मफलर-जैकेट निकाल लिए हैं और अलाव लगातार जल रहे हैं। कोहरे से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में सावधानी बेहद आवश्यक है।