PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
10-Nov-2025 07:36 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में ठंड ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 5 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री था, जो अब 9 नवंबर को 18.0 डिग्री पर व कई जिलों में इससे भी नीचे आ गया है। पछुआ हवाओं की तेज गति ने सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ा दी। अगले तीन-चार दिन कोहरा यूं ही बना रहेगा और ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा। गया में 27.5, भागलपुर 28.4 और मुजफ्फरपुर 27.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राज्य के 18 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा है, लेकिन न्यूनतम में भी गिरावट जारी है। पूर्णिया में दृश्यता महज एक हजार मीटर रही। सुबह की धुंध ने वाहन चालकों को परेशान किया। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई गुंजाइश नहीं।
चिंता की बात यह है कि ठंड के साथ अब हवा भी जहरीली हो चली है। रविवार शाम चार बजे समनपुरा क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 246 तक पहुंच गया। पीएम 2.5 का स्तर मानक से ज्यादा है। जबकि पटना का औसत AQI 159 रहा। तारामंडल 125, पटना सिटी 101 और दानापुर 178 पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार निर्माण कार्य और सड़क सफाई सही तरह से न होने से धूल उड़ रही है और प्रदूषण का कारण बन रही।
मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा है कि नवंबर से फरवरी तक प्रदूषण का असर रहेगा ही। कोहरा और शुष्क मौसम धूल के हवा में लगातार बने रहने का कारण बनेगा। नगर निगम पानी का छिड़काव करे और सफाई बढ़ाए तो शायद राहत मिल सकती है। अभी पटना का औसत AQI सामान्य श्रेणी में है, लेकिन 200 पार होते ही मामला बिगाड़ना शुरू हो जाएगा।