gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
27-Jun-2025 03:17 PM
By First Bihar
Bihar Weather: राज्य में मानसून की सक्रियता के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने 27 जून को पटना, सारण, औरंगाबाद, लखीसराय और जमुई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट शुक्रवार शाम 4:25 बजे तक प्रभावी रहेगा। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दे दी है कि इस दौरान स्थिति जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने विशेष रूप से खेतों में काम करने वाले किसानों, बच्चों और बुजुर्गों को खुले आसमान के नीचे न जाने की सलाह दी है। बिजली के खंभों, पेड़ों और असुरक्षित स्थानों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है, क्योंकि तेज हवाओं और बिजली गिरने से गंभीर हादसे हो सकते हैं। पहले भी बिहार में मानसून के दौरान वज्रपात से कई लोगों की जान जा चुकी है।
बात करें राजधानी की तो इस दौरान पटना में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में और कमी आएगी। अन्य जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि 17 अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है।