ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar weather forecast: बिहार में उमस भरी गर्मी का कहर जारी, दक्षिण बिहार...

Bihar weather forecast: बिहार में उमस भरी गर्मी का कहर जारी, दक्षिण बिहार में लोगों की बढ़ी परेशानी; तीन जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट

Bihar weather forecast: बिहार में फिर से बढ़ी उमस भरी गर्मी, येलो अलर्ट के साथ कुछ जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी। जानें आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम।

13-May-2025 07:23 AM

By First Bihar

Bihar weather forecast: बिहार के कई हिस्सों में सोमवार को भीषण उमस और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं हवा में 90% तक नमी होने के कारण लोगों को 50 डिग्री जैसी झुलसाने वाली गर्मी का अनुभव हुआ।


सोमवार देर रात हल्की बारिश और तेज हवाओं ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। दक्षिण बिहार, उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी और नमी से लोगों को बेचैनी बनी रहेगी।


तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया और सुपौल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। साथ ही, हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।


तापमान में आ सकती है थोड़ी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार से रविवार के बीच तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, मोतिहारी सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मधेपुरा में सबसे कम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे-जैसे मानसून की दस्तक करीब आ रही है, प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि नमी के चलते उमस और बेचैनी अभी बनी रहेगी। फिलहाल लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी गई है।