बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Nov-2025 07:56 AM
By First Bihar
Bihar Weather: सर्दी ने अब बिहार में अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह उठते ही पूरा शहर कोहरे की चादर ओढ़े नजर आता है। खासकर गया में तो हालात सबसे खराब हैं, इस जिले में 600 मीटर दूर का खंभा भी धुंधला दिखाई दे रहा। साथ ही पछुआ हवाएँ पूरी ताकत से चल रही हैं और ये ठंडी हवाएँ अब हड्डियों में चुभने लगी हैं।
दिन में धूप निकलती तो जरूर है, लेकिन उसकी गर्मी अब सिर्फ दिखावे भर की ही रह गई है। शाम ढलते ही हवा में ठंडक लौट आती है जिसके बाद राहत के लिए लोग गर्म कपड़ों की मदद लेते हैं। मौसम विभाग ने साफ कह दिया है कि अगले चार-पाँच दिन तक यही सिलसिला चलेगा। बारिश की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है लेकिन कोहरा और ठंड परेशानी बढ़ाएगा। इस दौरान तराई वाले इलाके तो पूरी तरह धुंध की चादर ओढ़ लेंगे।
सड़क पर निकलने वाले वाहन अब हेडलाइट जलाकर भी सिर्फ कुछ ही मीटर आगे ही देख पा रहे हैं। ट्रेनें और बसें देर से चलनी शुरू हो गई हैं। सुबह आठ बजे तक भी कई जगहों पर धूप नहीं निकल पाती है। डॉक्टर बता रहे हैं कि अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस और जोड़ों का दर्द अब बढ़ने वाला है। मास्क व गर्म कपड़े की मदद अभी से लेनी शुरू कर दे वरना बाद में पछताना पड़ेगा।