ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के...

Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में 20-23 मार्च तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो और कुछ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

19-Mar-2026 03:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 20 से 23 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम का सबसे अधिक असर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी बिहार में देखने को मिलेगा।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और शेखपुरा में बारिश और तेज हवा का असर रहेगा।


विशेष रूप से मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की झोंके वाली हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि की भी संभावना है।


21 मार्च को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, पटना, गया, नवादा, जमुई और आसपास के जिलों में आंधी और बारिश जारी रहेगी।


22 मार्च से पटना, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम साफ होने लगेगा। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में हल्की बारिश और तेज हवा बनी रह सकती है।


पटना में 19 से 23 मार्च के बीच तापमान 28-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल, हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।