ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / बिहार विधानसभा में पहली बार की सरस्वती पूजा, विजय सिन्हा ने की नई...

बिहार विधानसभा में पहली बार की सरस्वती पूजा, विजय सिन्हा ने की नई परंपरा की शुरुआत

16-Feb-2021 12:50 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : आज चारो तरफ वसंत पंचमी यानी सरस्‍वती पूजा की धूम है. राजधानी पटना में भी मां सरस्वती की पूजा पूरे हर्षोउल्लास के साथ हो रही है. पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के छात्रावासों में पूजा की तैयारियां की गई है.

वहीं आज बिहार विधानसभा अध्यत्र विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा में सरस्वती पूजा का आयोजन कर एक नई परंपरा की शुरूआत की है. आज बिहार विधानसभा के पुस्तकालय में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. 

 इस मौके पर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है और मां सरस्वती सबके लिए विद्या और बुद्धि का संचार करें. इसी के लिए हम लोगों ने पूजा का आयोजन किया है. हम लोग भूल गए थे, भटक गए थे. लेकिन अब फिर से लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर में सबके लिये बुद्धि और विद्या के उद्देश्य से इस पूजा का आयोजन किया गया है

बता दें कि बिहार विधानसभा में आज पहली बार सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. विधानसभा के विस्तारित भवन में  नया लाइब्रेरी हॉल बनाया गया है और उसी में पूरे विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा की गई. विधानसभा में हुए सरस्वती पूजा के आयोजन में कोई सदस्य या बड़े नेता नहीं दिखे, लेकिन विधानसभा के कर्मचारी शामिल हुए.