बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
24-Jul-2022 11:14 AM
PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में दो दिनों के वर्षा होने के बाद मानसून में फिर से ठहराव हो गया है. प्रदेश में दो दिनों के अच्छी वर्षा के बाद कल यानी शनिवार से लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हो रहे हैं. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने सूचना जारी किया है कि पटना के साथ अधिकतम जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि बिहार के तीन जिला किशनगंज, पूर्णिया, अररिया में ज्यादा बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है.
प्रदेश में मानसून कमजोर होने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून, जैसलमेर, कोटा, गोपालपुर, पेंद्ररोड़ होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजरना बताया जा रहा है. वहीं, मौसम विज्ञानं केंद्र का कहना है कि 28 जुलाई से बिहार में मानसून सक्रिय होगा. दो दिनों की बारिश के बाद अगले 24 घंटे मानसून कमजोर रहने वाला है, तो वहीं उमस के साथ गर्मी होने की संभावना है, जबकि, कई जगहों पर बारिश के आसार हैं.
बता दें, भागलपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा. रोहतास और सारण को छोड़कर पटना समेत अधिकतम जिलों मे तापमान की बढ़ोतरी दर्ज गयी है.