ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / bihar / Bihar Teacher News: पटना में शिक्षकों की पोस्टिंग कब होगी ? पुरूष शिक्षकों...

Bihar Teacher News: पटना में शिक्षकों की पोस्टिंग कब होगी ? पुरूष शिक्षकों का कब होगा स्थानांतरण, ACS एस. सिद्धार्थ ने दी यह जानकारी,जानें...

बिहार में पुरुष शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने स्थिति स्पष्ट की है। पटना में पोस्टिंग मांगने वाले शिक्षकों पर क्या है विभाग की योजना? जानिए शिक्षा की बात हर शनिवार के एपिसोड-15 से पूरी जानकारी।

24-May-2025 07:10 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News: पुरूष शिक्षकों का ट्रांसफर कब होगा, जिन शिक्षकों ने पटना में पोस्टिंग मांगी है, उन शिक्षकों को कब स्थानांतरित कर पटना में पदस्थापित किया जायेगा ? इन तमाम सवालों का जवाब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने दिया है. शिक्षा की बात हर शनिवार के कार्यक्रम के एपिसोड-15 में अपर मुख्य सचिव ने विभाग की तैयारी के बारे में जानकारी दी है.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य एस. सिद्धार्थ ने शिक्षा की बात हर शनिवार के कार्यक्रम में बोलते हुए पुरूष शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अब तक 1 लाख 30000 शिक्षकों का ट्रांसफर किया है. सबसे ज्यादा प्रेशर पटना को लेकर है. उन्होंने कहा कि पटना में शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर भारी दबाव है.  यहां इतना ज्यादा दबाव है,... एक अनुमान से हम कहेंगे कि 15000 टीचर पटना का ऑप्शन दे चुके हैं. इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को यहां पोस्टिंग देंगे तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि छात्र-शिक्षक का अनुपात कितना हो जाएगा, अजीब स्थिति हो जाएगी.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हम लोग पुरूष शिक्षकों को के स्थानांतरण को लेकर कोशिश कर रहे हैं. पुरुष शिक्षकों ने जहां-जहां ट्रांसफर मांगा है, हमने कोशिश की है. धीरे-धीरे जैसे-जैसे वैकेंसी आने लगेगी, हम लोग पुरुष शिक्षकों का भी ट्रांसफर करेंगे. हमने कभी यह नहीं कहा है कि पुरुष शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं करेंगे. स्थानांतरण में हम लोग शिक्षक-छात्र अनुपात और वैकेंसी देखते हैं. शिक्षकों को भी समझना चाहिए कि छात्रों पर क्या गुजरती है. अगर एक स्कूल में छह शिक्षक हैं, और चार का स्थानांतरण हो जायेगा तो सिर्फ दो शिक्षक बचेंगे. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा. 

उन्होंने कहा कि पुरूष शिक्षकों का स्थानांतरण हो रहा है. लगभघ 7-8 हजार पुरूष शिक्षकों का स्थानांतरण हुई है. अन्य का भी भी स्थानांतरण किया जायेगा.