BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
19-Mar-2026 10:34 PM
By First Bihar
पटना/मुजफ्फरपुर: बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) की विशेष टीम ने राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले की सीमाई इलाकों में सक्रिय दो कुख्यात नक्सलियों, सुजीत पासवान और संतोष साह उर्फ अनिल साह को उनके पैतृक आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
गुप्त सूचना पर काजीपुर में छापेमारी: एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के कई गंभीर मामलों में वांछित दो नक्सली वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घरों में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काजीपुर थानांतर्गत थाथन बुजुर्ग गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सुजीत पासवान (पिता बालस्वरूप पासवान) और संतोष साह उर्फ अनिल साह (पिता स्व. रामवृक्ष साह) को दबोच लिया।
गंभीर धाराओं में दर्ज थे मामले:
गिरफ्तार नक्सली सुजीत पासवान कुढ़नी (फाकुली) थाना कांड संख्या 185/13 का मुख्य आरोपी है। उस पर भारतीय दंड विधान (भा०द०वि०) की धारा 147, 148, 149, 307, 302 (हत्या) और 27 आर्म्स एक्ट के साथ-साथ अत्यंत गंभीर एनआईए (NIA) एक्ट की धाराओं (13/15/16) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुजीत पर मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में हत्या और नक्सली हिंसा के कुल 5 मामले दर्ज हैं।
वहीं, दूसरा गिरफ्तार नक्सली संतोष साह उर्फ अनिल साह कुढ़नी थाना कांड संख्या 56/13 का आरोपी है। उस पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और 17 सीएलए (CLA) एक्ट सहित कई गंभीर आरोप हैं। संतोष का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है; उस पर बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और नक्सली गतिविधियों के कुल 9 मामले दर्ज हैं।
सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी: इन दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी को बिहार पुलिस और एसटीएफ के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे इन अपराधियों की गिरफ्तारी से नक्सली नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके अन्य साथियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इस सफल अभियान के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।