ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / बिहार : सीवान में MLC उम्मीदवार रईस खान पर AK-47 से हमला, फायरिंग...

बिहार : सीवान में MLC उम्मीदवार रईस खान पर AK-47 से हमला, फायरिंग में एक की मौत

05-Apr-2022 08:01 AM

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सिवान से निकल के सामने आ रही है जहां एमएलसी के उम्मीदवार रईस खान पर एके-47 से हमला  हुआ है. सिवान के महुवल गांव के बीच रईस खान के काली गाड़ी को निशाना बनाया गया था. हालांकि संयोग है कि कुख्यात रईस खान उस वक्त गाड़ी में मौजूद नहीं थे, वह दूसरी गाड़ी में थे.


बिहार विधान परिषद के चुनाव में निर्दलीय एमएलसी उम्मीदवार के तौर पर सिवान से अपनी किस्मत आजमा रहे रईस खान. खान ब्रदर्स के नाम से जाने जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार 70-80 राउंड फायरिंग हुई है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति के मरने की भी खबर है. घटना देर रात की बताई जा रही है. 


दरअसल, यह घटना सोमवार को रात करीब 11 बजे के आस-पास की है. जब एमएलसी उम्मीदवार रईस खान शहर के पुरानी किला अपने कार्यालय से वापस गाँव ग्यासपुर जा रहे थे. तभी एके 47 से दना दन फायरिंग करनी शुरू कर दिए. जिसमे रईस खान के दो समर्थकों को गोली लगी है. जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है.  हमला करने वाले बदमाश 4 से 5 की संख्या में थे.


इस घटना की जानकारी मिलते ही सीवान के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सूफिया नर्सिंग होम पहुँचे और घायलों से मिल कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सत्यापन हमलोग कर रहे है. मामले की तहकीकात कर के फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि एसपी घटनास्थल के लिए रात में ही रवाना हो गए.