बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
06-Jan-2026 07:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar School News: ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक अहम कदम उठाया है। जनवरी और फरवरी माह में अब बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अंडा और मौसमी फल भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सर्दी के मौसम में उन्हें पोषण की अतिरिक्त ऊर्जा मिल सके।
इसके लिए शिक्षा विभाग ने अंडा और मौसमी फल की अस्थायी दरें तय कर दी हैं। यह नई दर केवल दो महीनों—जनवरी और फरवरी—के लिए लागू होगी। बाकी महीनों में पहले से निर्धारित दर ही प्रभावी रहेगी।
मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जनवरी और फरवरी में अंडा और मौसमी फल की खरीद अधिकतम छह रुपये प्रति यूनिट की दर से की जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन जिलों में इससे कम दर पर अंडा या फल उपलब्ध हो, वहां कम कीमत पर ही खरीद की जाएगी।
शिक्षा विभाग का मानना है कि सर्दी के मौसम में बच्चों को अतिरिक्त पोषण की आवश्यकता होती है। अंडा और मौसमी फल न केवल उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि पढ़ाई में एकाग्रता और शारीरिक विकास में भी सहायक होते हैं। इसी सोच के तहत यह अस्थायी व्यवस्था की गई है।
निर्देश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी जिले में विशेष परिस्थिति के कारण छह रुपये तक की दर पर खरीद करनी पड़ती है, तो उससे होने वाले अतिरिक्त व्यय की प्रतिपूर्ति उपलब्ध राशि से तत्काल की जाएगी। इससे योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की बाधा न आए।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनवरी और फरवरी के बाद, यानी मार्च माह से अंडा और मौसमी फल की दर फिर से पूरानी दर 5 रुपये प्रति यूनिट कर दी जाएगी। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए यह पहल सर्दी के मौसम में न केवल पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि यह संदेश भी देगी कि सरकार बच्चों की सेहत और भविष्य को लेकर संवेदनशील और सजग है।