ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की...

Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट

बिहार के 1068 स्कूलों में आधार सेवा केंद्र शुरू करने की योजना UIDAI की मंजूरी न मिलने से अटक गई है, जिससे 40 लाख छात्रों पर असर पड़ा है।

25-Mar-2026 09:34 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार में स्कूली बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने की महत्वाकांक्षी योजना एक बार फिर अधर में लटक गई है। राज्य के 1068 सरकारी स्कूलों में आधार सेवा केंद्र शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे करीब 40 लाख से अधिक छात्रों का आधार बनवाना फिलहाल मुश्किल हो गया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग ने स्कूल स्तर पर ही आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना बनाई थी। इसके तहत राज्य के अलग-अलग प्रखंडों में दो-दो स्कूलों को चिन्हित कर वहां आधार सेवा केंद्र खोलने का प्रस्ताव था। योजना का मकसद यह था कि बच्चों और उनके अभिभावकों को आधार बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और स्कूल परिसर में ही यह सुविधा आसानी से मिल सके।


लेकिन UIDAI ने आधार केंद्र संचालन के लिए चयनित एजेंसियों पर आपत्ति जताते हुए उनकी मंजूरी देने से इनकार कर दिया। प्राधिकरण का कहना है कि आधार सेवा केंद्र चलाने के लिए ऐसी एजेंसी का चयन होना चाहिए जो खुद काम करे, न कि किसी थर्ड पार्टी के माध्यम से सेवाएं प्रदान करे। इस संबंध में UIDAI ने शिक्षा विभाग को नए सिरे से एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब दो साल पहले स्कूलों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए गए थे, लेकिन संचालन प्रक्रिया पूरी नहीं होने और तकनीकी कारणों का हवाला देकर उन्हें बंद कर दिया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने दोबारा एजेंसियों का चयन किया और इस वर्ष इन केंद्रों को चालू करने की योजना बनाई गई थी। उम्मीद थी कि 2026 के शुरुआती महीनों तक सभी 1068 स्कूलों में आधार सेवा केंद्र काम करने लगेंगे।


आधार सेवा केंद्र शुरू नहीं होने का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिनका आधार कार्ड अब तक नहीं बना है या उसमें सुधार की जरूरत है। आधार कार्ड कई सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में आधार नहीं बनने से छात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।


शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि UIDAI के निर्देशों का पालन करते हुए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। विभाग का दावा है कि इस बार सभी तकनीकी और प्रशासनिक मानकों का ध्यान रखते हुए एजेंसी का चयन किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी तरह की बाधा न आए।


फिलहाल, इस योजना के लटकने से लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नई एजेंसी के चयन के बाद आखिर कब तक स्कूलों में आधार सेवा केंद्र शुरू हो पाते हैं और बच्चों को राहत मिलती है।