ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा

Home / bihar / बिहार के मंत्रियों को नीतीश का फरमान: घर से बाहर नहीं निकलें, क्षेत्र...

बिहार के मंत्रियों को नीतीश का फरमान: घर से बाहर नहीं निकलें, क्षेत्र या प्रभार के जिले में भी जाने पर रोक

24-May-2021 06:36 AM

PATNA : बिहार सरकार ने अपने मंत्रियों को नया फरमान जारी कर दिया है. सूबे में जारी लॉकडाउन के दौरान उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया गया है. नीतीश सरकार ने अपने मंत्रियों के क्षेत्र में निकलने या फिर प्रभार के जिलों में जाने पर रोक लगा दिया है. मंत्रियों को खास तौर पर हिदायत दी गयी है कि वे भ्रमण नहीं करें.


नीतीश के विभाग से जारी हुआ आदेश

रविवार की शाम बिहार के कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है. इस विभाग के मंत्री खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. हालांकि आदेश विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की ओर से निकाला गया है. संजय कुमार ने सभी मंत्रियों के आप्त सचिव को पत्र लिख कर कहा है कि वे अपने मंत्रियों को कहें कि भ्रमण के लिए नहीं निकलें. 


लोगों पर है रोक इसलिए मंत्री भी नहीं निकलें

कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओऱ से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार में अभी लॉकडाउन लागू है. लोगों के बाहर निकलने पर रोक है. आवश्यक सेवाओं को छोड़ दूसरे वाहनों के चलने पर भी रोक है. लेकिन इस बीच खबर मिल रही है कि मंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र औऱ प्रभार वाले जिले में घूम कर योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं औऱ समीक्षा कर रहे हैं. लॉकडाउन में अगर मंत्री भ्रमण करेंगे तो आम जनता में गलत मैसेज जायेगा औऱ आम जनता द्वारा प्रतिबंधों का अनुपालन दृढ़ता से किए जाने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।. लिहाजा मंत्री भ्रमण करने के लिए नहीं निकलें. 

मंत्री घर में रहेंगे अधिकारी चलायेंगे राज

राज्य सरकार की ओऱ से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर मंत्री को समीक्षा की जरूरत है तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा करें. भ्रमण करने नहीं निकलें. हम आपको बता दें कि सरकारी कार्यालय बंद हैं. इसलिए मंत्री अपने दफ्तर नहीं जा सकते. सरकार ने उनके क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दिया है. लिहाजा उनके पास सिर्फ यही रास्ता बचा है कि वे अपने घरों में बंद रहें. सरकार का सारा काम अधिकारी चलायेंगे. सरकार ने मंत्रियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग करने को कहा है लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये वे सिर्फ वही देखेंगे जो सरकारी अधिकारी उन्हें दिखायेंगे.