ब्रेकिंग न्यूज़

घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

Home / bihar / Bihar Rain Alert: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,...

Bihar Rain Alert: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 3 घंटे बरतें विशेष सावधानी

Bihar Rain Alert: बिहार के 8 जिलों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। औरंगाबाद, गया में ऑरेंज अलर्ट, पटना, नालंदा समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट।

12-Jul-2025 02:04 PM

By First Bihar

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 2-3 घंटों में 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पटना ने औरंगाबाद और गया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जो भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत देता है। वहीं पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और जमुई में येलो अलर्ट लागू है। जहां मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न जाने की अपील की गई है।


पिछले कुछ दिनों से बिहार में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया। शुक्रवार को गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान 37.5°C दर्ज किया गया था। जबकि मधुबनी, अररिया और डेहरी में तापमान कुछ कम रहा। भागलपुर में दिन भर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून की कमजोर गतिविधियों के कारण जून और जुलाई की शुरुआत में बारिश 52% कम रही, जिससे दक्षिण बिहार में धान की रोपाई भी प्रभावित हुई है।


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र 16 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन को बिहार की ओर शिफ्ट करेगा। जिससे राज्य में व्यापक बारिश की उम्मीद है। अगले 3 घंटों में 8 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। खासकर औरंगाबाद और गया में स्थिति गंभीर हो सकती है।


राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिला प्रशासनों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। औरंगाबाद और गया में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से बचने के लिए निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पटना और अन्य येलो अलर्ट वाले जिलों में भी स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। यह मौसमी बदलाव बिहार के लिए राहत और चुनौती दोनों ला सकता है।