Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत
11-Apr-2025 11:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Police: बिहार में आए दिन क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। राज्य में बिगड़े कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। ऐसे में बिहार पुलिस, जिसके कंधों पर राज्य के सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वो क्राइम कंट्रोल छोड़कर स्टेज पर डांसर्स के साथ ठुमके लगाने में बिजी है।
बिहार के गया जिले में रामनवमी के मौके पर दो दारोगा महिला डांसर के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आए। जब वीडियो वायरल हुआ, तो विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद विभागीय जांच की गई और दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात एसआई रास बिहारी और सुशील पांडेय रामनवमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर चढ़कर महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते नजर आए।
बताया जा रहा है कि दोनों दारोगा कार्यक्रम में पूरी मस्ती के मूड में थे और डांसरों को खुलकर परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। घटना के समय मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।