ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / bihar / Bihar Police: पटना में ऱिश्वतखोर दारोगा 50 हजार रू घूस लेते गिरफ्तार, महिला...

Bihar Police: पटना में ऱिश्वतखोर दारोगा 50 हजार रू घूस लेते गिरफ्तार, महिला की शिकायत पर निगरानी ने टांग लिया

Bihar Police: पटना के शास्त्री नगर थाना में तैनात दरोगा अजीत कुमार सिंह को निगरानी ब्यूरो ने 50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दरोगा बेटे का नाम केस से हटाने के लिए पैसे मांग रहा था।

21-May-2025 12:26 PM

By Viveka Nand

Bihar Police: राजधानी पटना में एक भ्रष्ट दरोगा को गिरफ्तार किया गया है . निगरानी ब्यूरो ने 50000 रिश्वत लेते सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को अरेस्ट किया है. दारोगा शास्त्री नगर थाना में तैनात था.

निगरानी ब्यूरो ने आज शास्त्री नगर के सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को 50000 रिश्वत लेते महुआ बाग पटना स्थित शिव मंदिर के निकट से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. राजा बाजार की महिला शिकायतकर्ता नूर जहां ने 17 फरवरी 2025 को ही शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें कहा गया था कि आरोपी सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह शास्त्री नगर थाना कांड संख्या 195-22 में उनके पुत्र का नाम हटाने के लिए रिश्वत मांग रहा है .

निगरानी ने इसका सत्यापन कराया. जिसमें आरोप सही पाए गए . इसके बाद अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार-1 के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया. इसके बाद महुआ बाग से दरोगा अजीत कुमार सिंह को 50000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. इसके खिलाफ केस सं-30/25 दर्ज किया गया है.