ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल...

पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान

सुपौल के चिकनी गांव के पास पटना-जोगबनी बस NH-27 पर गड्ढे में गिर गई। 70 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए, आधा दर्जन महिलाओं को हल्की चोटें आईं। चालक की थकान और नींद आने को हादसे का मुख्य कारण बताया गया।

02-Mar-2026 04:28 PM

By FIRST BIHAR

Road Accident: पटना से जोगबनी जा रही एक यात्री बस सोमवार तड़के लगभग 3 बजे सुपौल के चिकनी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। बस में सवार 70 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए, जबकि आधा दर्जन महिलाओं को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक को नींद आने के कारण बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि बस पास में मौजूद 11,000 वोल्ट के बिजली खंभे से नहीं टकराई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे। 


आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस का अगला शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना की गश्ती पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।


स्थानीय लोग बताते हैं कि लंबी दूरी की बसों में अक्सर केवल एक ही चालक रहता है। लगातार कई घंटों वाहन चलाने से थकान और नींद आने लगती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जानकारों का कहना है कि कम से कम दो चालकों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि एक चालक थकने पर दूसरा वाहन संभाल सके।