ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / बिहार में पार्किंग वालों की अब नहीं चलेगी मनमानी: पार्किंग शुल्क के नए...

बिहार में पार्किंग वालों की अब नहीं चलेगी मनमानी: पार्किंग शुल्क के नए नियम जारी, शव वाहनों से नहीं लिया जाएगा पैसा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पार्किंग स्थल पर शुल्क तालिका स्पष्ट रूप से लगाई जाए और राह चलते वाहन या शव वाहनों से कोई शुल्क ना वसूला जाए।

10-Mar-2026 06:42 PM

By First Bihar

  • PATNA: अब बिहार में पार्किंग वालों की मनमानी नहीं चलेगी। बिहार की डबल इंजन सरकार ने पार्किंग शुल्क को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें सभी जिलाधिकारियों द्वारा कड़ाई से लागू किया जाना है।


बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नगर विकास विभाग के अंतर्गत सभी निकाय क्षेत्रों में पार्किंग स्थल पर शुल्क तालिका लगाने का निर्देश दिया है। तालिका में साफ-साफ लिखा होना चाहिए कि किस प्रकार की गाड़ी पर कितना शुल्क लगेगा।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राह चलते वाहनों से कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। केवल वही वाहन जो पार्किंग में प्रवेश कर खड़े होंगे, उनसे ही शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा, शव वाहनों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा, चाहे वे पार्किंग में खड़े हों या सड़क पर चल रहे हों।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह निर्णय डबल इंजन सरकार और एनडीए के उस संकल्प का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की जिंदगी को आसान बनाना है। इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध और विकसित बिहार के लक्ष्य को बढ़ावा मिलेगा।