बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
18-Dec-2025 12:21 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा पूरे एक्शन में हैं. आज पूरे बिहार के अंचल अधिकारी, डीसीएलआर और एडीएम (रेवेन्यू) को पटना बुलाया है. ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजय सिन्हा सीओ के कार्यों की समीक्षा कर रहे. एक-एक सीओ के परफॉरमेंस पर चर्चा हो रही. लापरवाह सीओ की जमकर क्लास लगाई जा रही है.
समीक्षा के दौरान पालीगंज के अंचल अधिकारी गायब रहे. मंत्री विजय सिन्हा ने जब पालीगंज अंचल के सीओ के बारे में पूछा तो बताया गया कि वे अनुपस्थित हैं. इसके बाद मंत्री ने कहा कि वो छुट्टी पर कैसे चले गए, किसकी अनुमति से गए हैं ? किसने छुट्टी दी, सीओ से शो कॉज पूछिए।
वहीं एक और नन परफॉरमर सीओ से मंत्री ने पूछा कि आप काम क्यों नहीं कर रहे, इस पर सीओ ने कहा कि सर, बाढ़ आ गया था, लिहाजा काम नहीं हो पा रहा था. इस मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बाढ़ से सिर्फ आपका काम ही प्रभावित हुआ, बाकी का नहीं ? कहां है डीसीएलआर और एडीएम, आपलोग समीक्षा नहीं करते हैं ? सीओ को चेताते हुए मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सुधऱ जाइए, वरना फील्ड में रहने के लायक नहीं रहने देंगे.
विजय सिन्हा ने कहा कि पहली पहल अपने विभाग से होनी चाहिए. लिहाजा डीसीएलआर पूरी केस की समीक्षा कर लें, सीओ को सहयोग करें,ताकि पूरी मजबूती से भू माफियाओं के खिलाफ केस हो. पुलिस की भी लापरवाही होगी तो पूरी रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी को भेजी जायेगी. विजय सिन्हा ने सीओ को 31 दिसंबर तक एक और मौका दिया है कि पेंडिंग काम का निबटारा कर लें. नए साल में फिर से समीक्षा करेंगे.