ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar News: नीतीश कैबिनेट के मंत्री-उप नेता और सचेतक को मिला सरकारी P.S,...

Bihar News: नीतीश कैबिनेट के मंत्री-उप नेता और सचेतक को मिला सरकारी P.S, सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें...

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को सरकारी आप्त सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर अधिकारियों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को सौंप दी है। इनमें मंत्री और विधान परिषद के नेता शामिल हैं।

29-Dec-2025 04:41 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को सरकारी आप्त सचिव बनाया गया है. इनमें एक अधिकारी को मंत्री का आप्त सचिव जबकि दो को विधान परिषद में उप नेता व सत्तारूढ़ दल के सचेतक का सरकारी आप्त सचिव नियुक्त किय़ा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने तीनों अधिकारिय़ों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को सौंप दिया है. 

बिहार विधान परिषद के सदस्य व सत्तारूढ़ दल के सचेतक नीरज कुमार को सरकारी आप्त सचिव मिल गया है. पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार को नीरज कुमार आप्त सचिव (सरकारी) नियुक्त किया गया है. 

वहीं, मंत्री लघु जल संसाधन विभाग संतोष कुमार सुमन को भी सरकारी आप्त सचिव मिला है. पटना के अपर समाहर्ता अनिल कुमार की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप गई है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी हो गई है.

भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद व सत्तारूढ़ दल के उप नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को भी सरकारी आप्त सचिव मिला है . पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयंत जायसवाल  राजेन्द्र गुप्ता के पीएस बने हैं.