बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
21-Nov-2025 09:38 AM
By First Bihar
Bihar News: सीतामढ़ी जिले का सबसे कुख्यात अपराधी जितेश झा गुरुवार रात पुलिस के द्वारा दबोच लिया गया है। इसे बिहार STF ने गया जंक्शन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये अपराधी दो हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों 18 वर्षीय शुभम झा और मुखिया के देवर मदन कुशवाहा के हत्या मामले में की हत्या में मुख्य आरोपी था। दोनों मामलों में वह महीनों से फरार चल रहा था।
18 दिसंबर की शाम शुभम झा घर से लापता हुआ था। अगले दिन बथनाहा थाना क्षेत्र के रानी पुल के पास उसका शव मिला था। उसके शरीर पर पांच गोलियाँ लगी थीं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद वजह सामने आई थी। पुलिस ने तुरंत सूरज कुमार, अंकित कुमार और आदित्य कुमार को पकड़ लिया था, लेकिन जितेश फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने उसके घर की कुर्की तक कर दी थी।
शुभम की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कें जाम की थीं और तत्कालीन डीएसपी रामकृष्ण का पुतला फूंका था। इसके बाद डुमरा के लगमा में गणेश शर्मा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस केस में भी जितेश का नाम सामने आया था।
गुरुवार रात एसटीएफ को खबर मिली कि जितेश गया स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में है। टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे दबोच लिया। फिलहाल उसे सीतामढ़ी लाया जा रहा है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ की जाएगी।
एसपी और एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि जितेश पर हत्या, हत्या का प्रयास और कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से जिले में अपराध की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब बाकी कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। जबकि सीतामढ़ी में अब लोगों ने राहत की सांस ली है।