ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहां स्कॉर्पियो-ऑटो की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

Bihar News: बिहार में यहां स्कॉर्पियो-ऑटो की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

Bihar News: सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल। घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है..

07-Oct-2025 07:57 AM

By First Bihar

Bihar News: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के गंगहर में बीती रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


यह हादसा उस समय हुआ जब ऑटो सासाराम से बिक्रमगंज की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान बिक्रमगंज के करमैनी खुर्द गांव के निवासियों के रूप में हुई है, जिनमें एक मृतक का नाम श्रीकांत प्रसाद है और अन्य दो उनके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।


इन घायलों को तत्काल सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  


रिपोर्ट: रंजन कुमार