पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश
26-May-2025 10:53 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सासाराम जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कोचस थाना क्षेत्र के अमौसी डिहरा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक झोपड़ी नुमा घर में आग लग जाने से एक वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चा भोला चौहान का बेटा नेपाली कुमार था। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, यह दुखद हादसा उस समय हुआ जब बच्चे के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। भोला चौहान एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए थे, जबकि बच्चे की मां अपने दांत के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई थीं। घर में नेपाली कुमार अपनी अपाहिज दादी के साथ अकेला था। इसी दौरान झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं।
बूढ़ी और असहाय दादी ने मदद के लिए चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। एक साल का नेपाली कुमार गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोचस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा दिया गया है।
रंजन कुमार की रिपोर्ट