ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar News: पिता की शव यात्रा में शामिल बेटे की सड़क दुर्घटना में...

Bihar News: पिता की शव यात्रा में शामिल बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार में पिता का शव ले जा रहे 50 वर्षीय रामचलीतर साह को अज्ञात बाइक ने टक्कर मारी। इलाज के दौरान हुई मौत..

18-Nov-2025 09:33 AM

By First Bihar

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत अंतर्गत अर्रंहा वार्ड-4 में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहाँ पिता की मौत के बाद शव यात्रा में शामिल बड़ा बेटा पैदल शमशान की ओर जा रहा था, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामचलीतर साह के रूप में हुई है। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और मजदूरी करके चार संतानों का पालन-पोषण करते थे। परिजन अनिल कुमार ने बताया है कि 75 वर्षीय पिता घूरण साह की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। उनकी शव यात्रा बैजनाथपुर-सोनबरसा मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। घर से महज 700 मीटर दूर अज्ञात बाइक सवार ने पैदल जा रहे रामचलीतर को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


घायल रामचलीतर को पहले सौरबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया है कि अज्ञात बाइक की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा और अज्ञात बाइक चालक की तलाश भी की जा रही है।  


रिपोर्टर: रितेश