BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
17-Feb-2026 02:44 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रक्सौल के लोकप्रिय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को नियमानुसार सदन के पटल पर रखा। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से रक्सौल के निवासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े दशकों पुराने विवाद और राजस्व संबंधी चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए सरकार से न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।
शून्यकाल के दौरान विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल की पुश्तैनी भूमि से जुड़े एक अत्यंत संवेदनशील विषय को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि रक्सौल के उन परिवारों, जिनके पास 1946 और 1954 के वैध निबंधित केवाला और दशकों पुरानी जमाबंदी मौजूद है, उनके ऐतिहासिक दस्तावेजों का उचित सत्यापन किया जाए। विधायक ने पुरजोर मांग की कि इन वैध रयतों के हितों की रक्षा की जाए ताकि वे ससम्मान अपनी पुश्तैनी जमीन पर बने रह सकें और उन्हें राजस्व संबंधी जटिलताओं से मुक्ति मिले।
शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता का जिक्र करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने बताया कि आदापुर प्रखंड की बरवा पंचायत स्थित गुलरिया मध्य विद्यालय के भवन निर्माण हेतु उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न पर शिक्षा विभाग ने सकारात्मक रुख अपनाया है। वर्तमान में विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को कठिनाई हो रही थी, जिसे देखते हुए सरकार ने अब उपलब्ध 05 डिसमिल भूमि पर नए भवन के निर्माण की योजना स्पष्ट कर दी है। जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण द्वारा इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है और विभाग का लक्ष्य स्वीकृति मिलने के 10 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने का है।
इसके साथ ही विधायक ने याचिका समिति के माध्यम से रक्सौल प्रखंड की भेलही, पुरन्दरा, लौकरिया और परसौना पंचायतों में गाद नदी की सफाई और जर्जर तटबंधों की मरम्मत की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नदी में सिल्ट जमा होने से कृषि योग्य भूमि को हो रहे नुकसान को रोकना अत्यंत आवश्यक है।
इसी कड़ी में आदापुर प्रखंड की मझरिया पंचायत के हरकटवा गांव में दूधौरा नदी से हो रहे कटाव की समस्या को भी नियम 292 (घ) के तहत प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों के घरों और खेतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विधायक ने सरकार से यहाँ कटाव निरोधक कार्य शीघ्र कराए जाने का सादर निवेदन किया।विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अंत में विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र का विकास और जनहित के कार्यों को निरंतर गति मिलती रहेगी।