Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
01-Sep-2025 01:50 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक धार्मिक झंडा उखाड़ने की घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। भुट्टा चौक पर एक गेट के पास लगे धर्म विशेष के झंडे को रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।
सूचना मिलते ही डीएसपी टू मनोज कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों और शांति समिति के सदस्यों की मदद से झंडे को उसी स्थान पर दोबारा लगा दिया गया है। वर्तमान में हालात नियंत्रण में हैं लेकिन दो पक्षों के बीच तनाव बरकरार होने के कारण भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरीय अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
यह घटना विशुनपुर बघनगरी पंचायत के भुट्टा चौक पर हुई है, जहां काफी समय से एक विशाल द्वार के पास धार्मिक झंडा लगा हुआ था। रविवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे उखाड़कर फेंक दिया। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह देखा तो आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दोनों समुदायों के लोग इकट्ठा होने लगे, जिससे हालात बिगड़ने की आशंका हो गई।
जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और डीएसपी मनोज कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के साथ बैठक कराई। बैठक में सभी पक्षों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है। प्रशासन की निगरानी में झंडे को दोबारा स्थापित किया गया, जिससे फिर धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई।
डीएसपी टू मनोज कुमार ने इस बारे में बात करते हुए बताया, "झंडे को उसी जगह पर लगा दिया गया है। दोनों पक्ष शांत हैं और शांति समिति की बैठक में सहयोग का वादा किया गया है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी बनी रहेगी।" हालांकि, तनाव का माहौल अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए इलाके में फ्लैग मार्च और गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है और अगर कोई शरारती तत्व पकड़े जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी पक्षों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अगर तनाव बढ़ा तो और भी फोर्स तैनात की जाएगी।