वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट
13-Oct-2025 02:10 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सैकड़ों ₹करोड़ खर्च कर इसे वर्ल्ड क्लास बनाने पर काम शुरू हो चुका है। यह स्टेशन अब आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधा के साथ पहले से काफी ज्यादा बदल जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 442 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पुनर्विकास में पंपू पोखर के पास तीन मंजिला कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग लगभग तैयार हो चुकी है।
ग्राउंड फ्लोर पर आरक्षण और अनारक्षित टिकट काउंटर, स्टैटिक टीटीई कार्यालय और अन्य प्रशासनिक ऑफिस पूरे हो गए हैं, यहां तक कि फर्नीचर भी लग चुका है। पहले फ्लोर पर आरपीएफ का कार्यालय भी तैयार है। अब सिर्फ औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है जो छठ पर्व के बाद हो सकता है। ये नया भवन यात्रियों की आवाजाही और टिकट व्यवस्था को पूरी तरह सुगम बना देगा।
इसके अलावा स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में सीटीबी से जुड़ने वाला स्काईवॉक ब्रिज भी तेज रफ्तार से बन रहा है। इसके तीन पिलर खड़े हो चुके हैं और एलिवेटेड रोड का दूसरा कॉलम ढल गया है। अगले एक हफ्ते में ढलाई पूरी होने की उम्मीद है, जिससे आठों प्लेटफॉर्म सीधे जुड़ जाएंगे।
सीटीबी के आगे उत्तर दिशा में मल्टी-लेवल पार्किंग का काम भी जोरों पर है, ताकि पुरानी पार्किंग को शिफ्ट किया जा सके। ये सुविधाएं स्टेशन को एयर कॉनकोर्स, लिफ्ट, एस्केलेटर और ग्रीन बिल्डिंग स्टैंडर्ड से लैस कर देंगी। ऊर्जा-कुशल सिस्टम, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी इस पुनर्विकास में शामिल हैं।
मुजफ्फरपुर जंक्शन उत्तर बिहार का सबसे व्यस्त स्टेशन है। रोजाना हजारों यात्री पटना, दिल्ली, मुंबई और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यहां से गुजरते हैं। वर्तमान में 8 प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन पुनर्विकास के बाद ये और संख्या बढ़ेगी। वर्कशॉप, वॉशिंग पिट और होल्डिंग एरिया भी बन रहे हैं और ये छठ जैसे पर्वों में भीड़ की मैनेजमेंट में मदद करेंगे। ये प्रोजेक्ट यात्रियों को वाई-फाई, फूड कोर्ट, ATM और एक्सेस कंट्रोल गेट्स जैसी सुविधाएं देगा। स्थानीय व्यापारियों को भी फायदा होगा क्योंकि बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन और व्यापार बढ़ेगा।