PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
10-Nov-2025 08:05 AM
By First Bihar
Bihar News: 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद मुंगेर में चुनावी कड़वाहट अब खुलकर सामने आ गई है। यहां कासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटी संदलपुर मोहल्ले में रविवार देर शाम दबंग कन्हैया यादव ने अपने 8-10 साथियों के साथ संजय चौधरी के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि संजय ने एक विशेष पार्टी के लिए चुनावी काम किया था, इसी रंजिश में ये बदमाश दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और परिवार के साथ मारपीट की है।
संजय चौधरी ने बताया कि रात करीब 9 बजे कन्हैया चिल्लाते हुए आया और बोला, “तुमने फलाना पार्टी को वोट क्यों दिलवाया?” इसके बाद लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला शुरू हो गया। संजय की पत्नी, बच्चे और बुजुर्ग मां को भी नहीं बख्शा। घर का फर्नीचर, टीवी, फ्रिज और बर्तन सब तहस-नहस कर दिए। पड़ोसी डर के मारे बाहर नहीं निकले। संजय और परिवार को चोटें आईं हैं जिन्हें बाद में अस्पताल भिजवाया गया।
कन्हैया यादव इस इलाके में दबंगई के लिए कुख्यात है। उसके खिलाफ मारपीट, वसूली और जमीन कब्जाने के कई पुराने मामले दर्ज हैं। चुनाव के दौरान वह एक उम्मीदवार के लिए खुलेआम गुंडागर्दी कर रहा था। कई घरों में धमकी भरे फोन भी किए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि, “चुनाव के नाम पर गुंडई नहीं चलेगी। प्रशासन सख्ती दिखाए वरना ऐसे मामले आगे भी बढ़ेंगे।”
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रूबी कांत कश्यप टीम के साथ पहुंचे। स्थिति काबू की गई और घायलों को उपचार कराया गया है। मौके से तोड़फोड़ के अवशेष और हथियार बरामद किए गए। थानाध्यक्ष ने कहा है कि लिखित शिकायत मिलते ही FIR दर्ज होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और गवाहों के बयान ले रही है।
चुनाव आयोग ने भी मुंगेर में पोस्ट-पोल वायलेंस पर संज्ञान लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी थानों को अलर्ट जारी किया। बिहार में अभी तक 15 से ज्यादा ऐसी शिकायतें आई हैं जहां हार-जीत की रंजिश में मारपीट हुई। मुंगेर में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।