BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
24-Mar-2025 11:51 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मोतिहारी के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट को दूषित पनीर चिली खिलाना महंगा पड़ गया। मोतिहारी के प्रतिष्टित अन्नपूर्णा एंड डॉटर्स राजा बाजार कचहरी के मालिक रामेश्वर शाह और प्रबंधक विजय दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा जुर्माना लगाया गया है। जिला उपभोक्ता आयोग न्यायालय ने 150 रुपये के दूषित पनीर चिली के बदले 1 लाख 60 हजार 150 रुपये का जुर्माना लगाया है।
उपभोक्ता आयोग न्यायालय ने अगले 1 महीने के अंदर भुगतान नहीं करने की स्थिति में 7 प्रतिशत ब्याज की दर से जोड़कर राशि उपभोक्ता को देने का भी निर्देश सुनाया है। दरअसल मोतिहारी के दरपा थाना इलाके के जितेंद्र कुमार ने कुछ महीने पहले अन्नपूर्ण एंड डॉटर्स राजा बाजार ब्रांच की दुकान से 150 रुपये की पनीर चिली ऑर्डर कर खाया था। पनीर चिली खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने केस किया और इस मामले में उपभोक्ता आयोग न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।
खबरों के मुताबिक खराब पनीर चिली खाने के बाद उपभोक्ता जितेंद्र कुमार को तेज बुखार हो गया। हालत खराब होने की स्थिति में उनके बेहतर इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के लिए उन्हें काफी राशि खर्च करनी पड़ी। डाक्टर ने उनको बेड रेस्ट के लिए सलाह दी, जिससे उनका काम-धंधा सब बाधित हो गया। तबीयत ठीक होने के बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग न्यायालय में अपना शिकायत 133/24 को दर्ज कराया गया था। जिसके बाद न्यायालय की ओर से रेस्टोरेंट पर भारी जुर्माना लगाया गया।