ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar News: बिहार में पर्यटकों को अब यह विशेष सुविधा देगी सरकार, आजादी...

Bihar News: बिहार में पर्यटकों को अब यह विशेष सुविधा देगी सरकार, आजादी के साथ मिलेगा शानदार VVIP ट्रीटमेंट

Bihar News: बिहार में जल्द शुरू हो रही होटल जैसी कैरावैन बसें। टीवी, किचन, बाथरूम, स्लीपर बर्थ सब कुछ एक ही जगह में उपलब्ध। बोधगया-राजगीर-नालंदा घूमने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत..

21-Nov-2025 09:23 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार घूमने वाले पर्यटकों का मजा जल्द ही दोगुना होने वाला है। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन आने वाले दिनों में अल्ट्रा-लग्जरी कैरावैन बसें शुरू करने जा रहा है, इन बसों को देखकर किस लगेगा मानो पूरा पांच सितारा होटल ही सड़क पर दौड़ रहा है। ये बसें पटना पहुँच चुकी हैं और कुछ ही दिनों में इनकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। परिवार या दोस्तों के ग्रुप के लिए ये सुविधा किसी एडवेंचर से कम नहीं होगा, जहाँ चाहें रुकिए, मर्जी हो तो अपना खाना बनाइए, टीवी देखिए और रात को आराम से इसी बस में सो भी जाइए।


इन बसों के अंदर 7 लग्जरी सीटें, 4 स्लीपर बर्थ, 5 एलईडी टीवी, फुल किचनेट (फ्रिज, माइक्रोवेव, गैस स्टोव), वॉशरूम के साथ शावर और ढेर सारा सामान रखने की जगह मिलेगी। लंबे टूर में बार-बार होटल ढूँढने, महँगा खाना खाने या रुकने की जगह तलाशने की झंझट पूरी तरह से खत्म। बस को आप खुद भी ड्राइव कर सकते हैं या ड्राइवर के साथ भी ले सकते हैं। इस सुविधा से पर्यटकों को ऐसा महसूस होगा मानों वे अपने चलते-फिरते घर में ही सफर कर रहे हों।


इस बस का किराया भी जेब के हिसाब से ही रखा गया है। पूरे बिहार में 75 रुपये प्रति किलोमीटर (न्यूनतम 250 किमी) और पटना शहर के अंदर 12 घंटों में 75 किमी के लिए सिर्फ 11 हजार रुपये। बिहार में एक पूरा दिन का टूर करीब 18-20 हजार का पड़ेगा। बुकिंग बीएसटीडीसी की वेबसाइट या हेल्पलाइन से होगी। जल्द ही बोधगया-राजगीर-नालंदा, वैशाली और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जैसे कई खास पैकेज लॉन्च किए जाएंगे। विदेशी पर्यटकों के लिए भी ये बसें बड़ा आकर्षण बनेंगी।


ये कैरावैन बसें पर्यटकों को तो आराम देंगी ही साथ में बिहार की अर्थव्यवस्था को भी नई ताकत देंगी। हर बस में ड्राइवर, गाइड, शेफ और मेंटेनेंस स्टाफ की जरुरत पड़ेगी और इसमें 50-60 लोगों को सीधे रोजगार भी मिलेगा। शुरुआत में दो ही बसें हैं लेकिन प्रतिक्रिया अच्छी रही तो जल्दी ही बेड़ा बढ़ाया भी जाएगा।