बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
19-Nov-2025 08:48 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलहनुआ मोड़ के पास बुधवार शाम एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। 22 वर्षीय अक्षय राम शादी समारोह से घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और दुर्गावती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक अक्षय राम डुमरी हरिजन बस्ती के रामदयाल राम के बेटे थे। परिजनों के अनुसार अक्षय शाम को पास के ही एक शादी समारोह में गए थे। उधर से वापस घर लौटते समय कलहनुआ मोड़ पर अचानक किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोग दौड़े और अक्षय को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इस घटना के बारे में बात करते हुए दुर्गावती थानाध्यक्ष ने बताया है कि प्राथमिक जांच में सड़क दुर्घटना की पुष्टि हुई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरार चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है और FIR भी दर्ज हो चुकी है। इधर युवक के परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर छाई हुई है।