बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Nov-2025 11:02 AM
By First Bihar
Bihar News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव में 27 सितंबर को दुर्गा पूजा के दौरान एक विकलांग महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में अब पीड़ित पति ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का गंभीर आरोप लगा दिया है।
मृतका के पति प्रजापति मिश्रा भी विकलांग हैं। उनका आरोप है कि उस दिन वे बाहर गए थे और पत्नी घर पर अकेली थीं। हत्यारों ने उनकी पत्नी की गला दबाकर हत्या की, गहने लूटे और शव को बोरे में बंद करके घर के अंदर ही छोड़ दिया। 29 सितंबर को परिजनों ने शव बरामद किया था।
प्रजापति मिश्रा का कहना है कि वे लगातार थाना और आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन चुनावी व्यस्तता का हवाला देकर पुलिस टालमटोल कर रही है। स्तब्ध कर देने वाली बात यह है कि दो महीने बाद भी प्रदीप न्याय से कोसों दूर हैं।
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने इस बारे में बताया है कि मामले में कुछ संदिग्ध चिन्हित कर लिए गए हैं और उन पर काम चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है, जिससे जांच प्रभावित हुई। पुलिस कई बार पीड़ित के घर भी गई, लेकिन घर में ताला लगा मिला और परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्टर: रंजन