BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
23-Feb-2026 05:49 PM
By Viveka Nand
Bihar News: मेला में भगदड़ हुई, सात लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई, दो सालों बाद आरोपितों में एक अधिकारी को सिर्फ निंदन की सजा मिली है. भगदड़ मामले में जिलाधिकारी ने जिस एसडीओ को जिम्मेदार बताया था उन पर लगे आरोप आंशिक प्रमाणित हुए. वैसे तत्कालीन अनुमंडल पदधिकारी आज भी दूसरे अनुमंडल में एसडीओ के पद पर ही पदस्थापित हैं.
बराबर पहाड़ी पर सात लोगों की हुई थी मौत...
जहानाबाद के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, वर्तमान में भागलपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी हैं. इनके खिलाफ जहानाबाद में पदस्थापन के दौरान वानावर श्रावणी मेला में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के झूला लगाने की अनुमति देने, मेला परिसर की विधि व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार होने के बाद भी प्रतिनियुक्ति स्थल से अनुपस्थित रहने के आरोप थे. 12 अगस्त 2024 को बराबर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण के पास स्थानीय दुकानदार एवं श्रद्धालुओं के बीच विवाद हुआ था. जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी. जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत और कई घायल हुए थे. इस संबंध में जिलाधिकारी जहानाबाद ने एसडीओ विकास कुमार के खिलाफ 20 अगस्त 2024 को कार्रवाई को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र भेजा था.
भगदड़ मामले में एसडीओ को निंदन की सजा
जिलाधिकारी जहानाबाद की रिपोर्ट पर 26 सितंबर 2024 से अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गई. राजस्व पर्षद के अपर सदस्य सह जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था. इन्होंने 16 दिसंबर 2025 को अपना रिपोर्ट दिया. जिसमें पांच आरोपों को अप्रमाणित बताया और एक आरोप को आंशिक रूप से प्रमाणित बतायागया. संचालन पदाधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने एसडीओ से इस पर लिखित जवाब मांगा. समीक्षा में पाया गया कि मेला में छोटा झूला लगाने के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने से पहले ही एसडीओ ने इसकी अनुमति दे दी थी. इस आलोक में जहानाबाद के तत्कालीन एसडीओ विकास कुमार को निंदन की सजा दी गई है.