अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
23-May-2025 07:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव जय सिंह ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति को देखते हुए विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीसी की। इस दौरान सभी जिलाधिकारी से जिलों की स्थिति पर चर्चा की गई और वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिये गये।
अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सोमवार को सभी अंचल अमीन और पंचायत सचिव को ऑनलाइन मोड में ट्रेनिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दिन के 11 बजे से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसमें संबंधित सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को ये भी निर्देशित किया कि सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों को आवंटित लैपटॉप को सोमवार को शाम पांच बजे तक जमा कराना सुनिश्चित कराया जाय।
तीसरे निर्देश में जिलाधिकारियों को कहा गया है कि सेवानिवृत राजस्व कर्मियों की सेवा संविदा के आधार पर लेना सुनिश्चित की जाय। सेवानिवृत कर्मचारी 27 मई से 31 मई के बीच कार्यालय अवधि में पहचान पत्र के साथ अपने जिले के अपर समाहर्त्ता के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अपर मुख्य सचिव ने वीसी में ये भी कहा कि विभाग हड़ताली राजस्व कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। वे हड़ताल समाप्त कर दूसरे दिन वार्ता को आएं, उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।