ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के...

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Bihar News: गोपालगंज में फुलवरिया थाना के SI अवधेश प्रसाद का शराब पीते और खरीदते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

20-Mar-2026 10:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फुलवरिया थाना में तैनात एसआई अवधेश प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे शराब पीते और खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं।


बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण यह मामला और गंभीर माना जा रहा है। कानून के रक्षक ही कानून तोड़ते नजर आएं, तो इसका सामाजिक और प्रशासनिक असर काफी गंभीर हो जाता है। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, वरीय पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और मामले की जांच के आदेश दे दिए। 


फिलहाल यह पुष्टि की जा रही है कि वीडियो कब का है। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा।


पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि वीडियो की सत्यता की पूरी जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें इस जांच की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज