बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
19-Nov-2025 01:46 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के किसानों के लिए दोहरी खुशखबरी है। सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने की दिशा में दो काम करने जा रही है। इनमें से एक है सौर ऊर्जा से सिंचाई जो कि सस्ती और आसान होगी, दूसरी तरफ PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जो आज किसानों के खातों में आएगी। सौर ऊर्जा से सिंचाई की बात करें तो बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने पहले चरण में 9 जिलों के 18 फीडरों को सोलराइज करने की मंजूरी दे दी है। इससे 60.24 MW बिजली बनेगी और 1 लाख से ज्यादा सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से चलेंगे। इससे किसानों को डीजल और महंगी बिजली से मुक्ति मिलेगी।
यह फैसला BERC के अध्यक्ष आमिर सुबहानी, सदस्य पी.एस. यादव और ए.के. सिन्हा की अध्यक्षता में लिया गया। दक्षिण बिहार के 405 उपकेंद्रों के 1143 कृषि-मिश्रित फीडर अब सोलर से चलेंगे। इससे 1,89,352 पंप कवर होंगे और 558 MW सौर बिजली बनेगी। वहीं, उत्तर बिहार में 557 उपकेंद्रों के 2045 फीडर सोलराइज होंगे, 2,04,060 पंप चलेंगे और 646 MW बिजली का उत्पादन होगा। पहले चरण के बाद बाकी फीडर स्टेप-बाय-स्टेप सोलर में तब्दील किए जाएंगे। बताते चलें कि यह योजना जल जीवन हरियाली का हिस्सा है।
आने वाले समय में किसानों को सस्ती सौर बिजली मिलेगी और डीजल पंप पर निर्भरता घटेगी। दूसरी खुशखबरी यह है कि PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज दोपहर 1 से 3 बजे तक बिहार के 75 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में जमा होगी। पटना के 1.57 लाख किसानों समेत अन्य जिलों के सभी लाभार्थी इससे लाभान्वित होंगे। ध्यान रहे कि कृषि मंत्रालय के अनुसार e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग और भूमि रिकॉर्ड वेरिफिकेशन जरूरी है। अधूरी e-KYC पर किस्त अटक भी सकती है।
इस विषय पर बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा है कि किसानों की आर्थिक मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है। सौर सिंचाई से पर्यावरण संरक्षण भी होगा और किसानों के पैसे भी बचेंगे। PM किसान पोर्टल पर स्टेटस चेक किया जा सकता है। सरकार की यह दोहरी पहल बिहार के अन्नदाताओं को और सशक्त बनाएगी। किसान अब कम खर्च में ज्यादा उपज पा सकेंगे।