ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar News: बिहार में यहाँ 2 दारोगा किए गए निलंबित, मिली इस बात...

Bihar News: बिहार में यहाँ 2 दारोगा किए गए निलंबित, मिली इस बात की सजा

Bihar News: दरभंगा के बहेड़ा थाने के दारोगा विजय यादव और बृजवासी सिंह निलंबित। 18 नवंबर की इस लापरवाही का लगा आरोप, बेनीपुर डीएसपी की रिपोर्ट पर कार्रवाई..

21-Nov-2025 08:36 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में ड्यूटी में लापरवाही करने का खामियाजा दो पुलिस अधिकारियों को भुगतना पड़ा है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के दारोगा विजय यादव और बृजवासी सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बेनीपुर डीएसपी की जांच रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें दोनों पर 18 नवंबर की रात गश्ती में कोताही का आरोप लगा है। इसी लापरवाही की वजह से भारत चौक पर ज्वेलरी और बर्तन की दुकानों में चोरी हो गई।


18 नवंबर की रात बहेड़ा थाने ने दोनों अधिकारियों को भारत चौक से बेनीपुर चौक तक विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया था। लेकिन दोनों ने ड्यूटी में अनदेखी की। इसी दौरान अमरेश कुमार गुप्ता की बर्तन दुकान और पास की ज्वेलरी दुकान में चोरों ने शटर काटकर लाखों का माल साफ कर दिया। जब सुबह दुकानदारों ने ताले टूटे देखे तब जाकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।


चोरी की घटना की शिकायत पर एसएसपी ने बेनीपुर डीएसपी को जांच सौंपी। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि गश्ती न होने के कारण चोरों को मौका मिला। जिसके बाद एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर पुलिस केंद्र भेज दिया। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही भविष्य में ऐसी कोताही पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे।