पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान
12-Apr-2025 01:24 PM
By First Bihar
Bihar News: उत्तर बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, इंडियन एयरफोर्स की सर्वे टीम ने शुक्रवार यानि 11 अप्रैल को दरभंगा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया है। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने एयरपोर्ट डायरेक्टर नदीम नजीम समेत अन्य अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली।
एयरपोर्ट के सूत्रों का कहना है कि आज शनिवार यानि 12 अप्रैल को भी हवाई अड्डे का जायजा लेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सब ठीक रहा तो दरभंगा एयरपोर्ट पर भी 24 घंटे विमान लैंड कर सकते है। सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि इंडियन एयरफोर्स की टीम ने दरभंगा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है। वह टीम अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी।
वहीं, एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए कई बार एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों, केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्री से वे मिले थे। इसके बाद टीम को यहां सर्वे के लिए भेजा गया है। नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से रात के समय भी विमानों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। अभी सिर्फ दिन के उजाले में ही दरभंगा से विमानों का संचालन होता है। दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी और रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी और रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।मुंबई और दरभंगा के बीच चलने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शुक्रवार को दूसरे दिन भी रद्द रही है। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है। खासकर उन यात्रियों को दिक्कत हुई, जिन्हें दरभंगा से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़कर मुंबई जाना था और वहां से खाड़ी देश की फ्लाइट पकड़ना उत्तर बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने की उम्मीद जग गई है।
बता दें कि 2023-24 में दरभंगा एयरपोर्ट बिहार में मुनाफा कमाने वाला एकमात्र हवाई अड्डा था। पटना और गया एयरपोर्ट घाटे में थे। दरभंगा एयरपोर्ट से सफर करने करीब दर्जनभर जिलों से यात्री यहां पहुंचते हैं। सुविधाओं की घोर कमी के बावजूद यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। बावजूद इसके विमानों के अनियमित परिचालन के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब विमानों की सुविधा को बढ़ाने और यात्रियों को अधिक सुविधा देने देने के लिए जल्द ही दरभंगा एयरपोर्ट को 24 घंटे चालू करने का प्रयास है।