ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar News: बिहार में मानवता शर्मसार, घंटों तक सड़क पर तड़पती रही महिला;...

Bihar News: बिहार में मानवता शर्मसार, घंटों तक सड़क पर तड़पती रही महिला; पुलिस तीन बार लौटी खाली हाथ

Bihar News: छपरा के नगरा बाजार में 45 वर्षीय राजमती देवी 3 घंटे तक सड़क पर बेसुध पड़ी रहीं। पुलिस तीन बार आई और लौटी, बाद में एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल..

19-Nov-2025 08:09 AM

By First Bihar

Bihar News: सारण जिले के नगरा बाजार मुख्य मार्ग पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहाँ कोठिया गांव निवासी 45 वर्षीय राजमति देवी करीब तीन घंटे तक सड़क किनारे बेसुध पड़ी तड़पती रहीं, लेकिन न पुलिस ने तुरंत मदद की, न राहगीरों ने हाथ बढ़ाया। लोग सिर्फ वीडियो ही बनाते रहे।


स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 को कई बार सूचना दी गई। तीन बार पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन हर बार “महिला कांस्टेबल नहीं है” कहकर खाली हाथ लौट गया। चौथी बार सूचना देने पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस पहुंची तो राजमति देवी को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया।


अस्पताल में होश आने पर राजमति देवी ने बताया कि परिवार वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह ठीक से पता भी नहीं बता पा रही थीं। उनकी हालत देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी सन्न रह गए। कादीपुर पंचायत की सरपंच तमन्ना आलम ने घटना को बेहद गंभीर बताया है और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।


नगरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा है कि सूचना मिलते ही टीम भेजी गई थी। महिला पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति में थोड़ी देर हुई, लेकिन बाद में एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की स्थिति अब स्थिर है।


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह