बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Nov-2025 08:08 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की कवायद अब और तेज हो गई है। ऐसे में अब भागलपुर जिले में नवगछिया से चौधरीडीह तक 15 किलोमीटर लंबी और 22 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू होने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने परियोजना को मंजूरी दे दी है। डीपीआर तैयार हो चुका है और दिसंबर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद एजेंसी निर्माण कार्य पर लग जाएगी। इसकी कुल लागत 400 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एनएच के सहायक अभियंता परवेश कुमार ने बताया है कि सड़क नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर जिच्छो बाइपास तक बनेगी। इसमें गोपालपुर के पास रेल ओवर ब्रिज, एयरपोर्ट के निकट व्हीकल अंडरपास और दो छोटे ब्रिज भी शामिल होंगे। बाद में इसे गंगा ब्रिज के अप्रोच पथ से जोड़ा जाएगा। जीरोमाइल के मौजूदा फ्लाईओवर के बगल में 10 मीटर चौड़ा और 1600 मीटर लंबा नया फ्लाईओवर भी बनेगा। जबकि गोपालपुर में पुराने रेल ओवर ब्रिज के समांतर 10 मीटर चौड़ा और 60 मीटर लंबा नया ब्रिज तैयार किए जाने की भी बात है।
इस फोरलेन सड़क से भागलपुर और नवगछिया के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। साथ ही जाम की समस्या खत्म हो जाएगी और समय की बचत भी होगी। आगे से यात्रियों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इससे आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।