घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत
04-Sep-2025 10:37 PM
By First Bihar
PURNEA: एक महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जतायी जा रही है। चुनाव से पहले बिहार को 3 नई ट्रेनें मिलने जा रही हैं। इसी महीने 2 अमृत भारत और 1 वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पूर्णिया दौरे के दौरान तीनों ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बता दें कि पटना के दानापुर भाया पूर्णिया होते हुए अररिया के जोगबनी तक वंदे भारत चलेगी। वही सहरसा से अमृतसर के बीच नई अमृत भारत चलेगी। जबकि दक्षिण भारत के लिए पहली बार बिहार से अमृत भारत चलाई जाएगी। जो जोगबनी से तमिलनाडु तक चलेगी।
बिहार के लोगों को यह बड़ा तोहफा पीएम मोदी देने जा रहे हैं। तीनों ट्रेनों की समय सारणी और किस-किस स्टेशनों पर ठहराव होगा इसकी तैयारी की जा रही है। इसकी जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 या 17 सितंबर को पूर्णिया आएंगे जहां एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
इसी दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम मोदी एक वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। पूर्णिया के लोग जिस एयरपोर्ट का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे, उसका उद्घाटन तो होने जा ही रहा है, साथ ही तीन ट्रेनों का भी शुभारंभ होने जा रहा है।